इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

पीछे का कवर

पीछे का कवर

परिवार सबसे पुराना मानव संस्थान माना जाता है, लेकिन आज यह संकट में है। किशोरों के बीच नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अनैतिकता का भयावह फैलाव, आधुनिक महामारी के रूप में तलाक़ और पारिवारिक हिंसा, एक-जनक परिवारों की संख्या में विस्फोटक वृद्धि और अन्य गंभीर समस्याएँ देखकर कुछ यह सोचते हैं कि क्या पारिवारिक जीवन का अस्तित्त्व बचेगा।

क्या आज भी परिवार के लिए स्थिर होना, अपने सदस्यों के लिए परिपोषक वातावरण प्रदान करना संभव है? जी हाँ संभव है, यदि परिवार के सदस्यों को पारिवारिक सुख का असली रहस्य मालूम हो। वह रहस्य छुपा नहीं है। वह सदियों से कसौटी पर कसा जा चुका है और खरा उतरा है। वह क्या है? यह पुस्तक, पारिवारिक सुख का रहस्य, इसका उत्तर देती है। यह व्यावहारिक उदाहरण भी देती है कि कैसे यह “रहस्य” कई चुनौतीपूर्ण पारिवारिक स्थितियों से निपटने में मदद दे सकता है। क्या आज कोई है जिसे ऐसी जानकारी की ज़रूरत नहीं?