इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

भविष्यवाणी 4. परिवार में प्यार की कमी

भविष्यवाणी 4. परिवार में प्यार की कमी

भविष्यवाणी 4. परिवार में प्यार की कमी

‘लोग लगाव नहीं रखेंगे।’​—2 तीमुथियुस 3:1-3.

● क्रिस यूनाइटेड किंगडम के ऐसे संगठन से जुड़ा है, जो घरेलु हिंसा के शिकार लोगों की मदद करता है। वह बताता है, “मुझे याद है कि एक दिन एक औरत मेरे पास आयी। उसके पति ने उसे इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसे पहचानना ही मुश्‍किल हो गया था। कुछ औरतों के साथ इतना बुरा व्यवहार किया जाता है कि वे दूसरों से नज़रें मिलाकर भी बात नहीं कर पातीं।”

आँकड़े क्या दिखाते हैं? अफ्रीका के एक देश में एक सर्वे लिया गया। उसमें पता लगाया गया कि लगभग 3 में से 1 औरत का बचपन में यौन शोषण किया गया। उसी देश में एक और सर्वे लिया गया जिससे पता चला कि 33% आदमियों को लगता है कि अपनी पत्नी पर हाथ उठाना गलत नहीं है। लेकिन सिर्फ औरतों के साथ ही नहीं, आदमियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है। जैसे कनाडा में 10 में से 3 आदमी ऐसे हैं जिनकी पत्नियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।

लोग क्या कहते हैं? ‘घरेलु हिंसा कोई नयी बात नहीं है, वह तो पहले भी होती थी। आज बस लोग इस बारे में खुलकर बात करने लगे हैं।’

क्या यह बात सच है? एक बात तो है कि आज लोग घरेलु हिंसा के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। पर क्या इस वजह से घरेलु हिंसा कम हो गयी है? नहीं। सच तो यह है कि परिवार में लोगों के बीच प्यार कम हो गया है। इस वजह से घरेलु हिंसा के मामले बढ़ते जा रहे हैं।

आपको क्या लगता है? क्या आपको लगता है कि परिवार के लोगों के बीच प्यार कम हो रहा है जैसा बाइबल में बताया गया है?

अब हम बाइबल से जो पाँचवीं भविष्यवाणी पढ़ेंगे, वह धरती के बारे में है। आइए देखते हैं कि वह क्या है।

[बड़े अक्षरों में लेख की खास बात]

वेल्स घरेलू दुर्व्यवहार हेल्पलाइन की प्रवक्त्ता ने कहा, “अकसर लोग दुर्व्यवहार के मामले पुलिस में दर्ज़ नहीं करवाते। अनुमान लगाया गया है कि जब एक औरत का पति करीब 35 बार उसके साथ दुर्व्यवहार कर चुका हो, तब जाकर वह पुलिस को बताती है।”