इस जानकारी को छोड़ दें

विषय-सूची को छोड़ दें

पाएँ बाइबल का खज़ाना

“अहाब का पूरा घराना नाश हो जाएगा”​—2रा 9:8

“अहाब का पूरा घराना नाश हो जाएगा”​—2रा 9:8

यहूदा का राज्य

यहोशापात राजा है

क. ई.पू. 911: यहोराम (यहोशापात का बेटा; अतल्याह का पति जो अहाब और इज़ेबेल की बेटी है) अकेला राज करने लगता है

क. ई.पू. 906: अहज्याह (अहाब और इज़ेबेल का नाती) राजा बनता है

क. ई.पू. 905: अतल्याह शाही खानदान के वारिसों को मार डालती है और खुद रानी बन बैठती है। सिर्फ उसके एक पोते यहोआश को बचा लिया जाता है और महायाजक यहोयादा उसे छिपाकर रखता है।​—2रा 11:1-3

ई.पू. 898: यहोआश राजा बनता है। महायाजक यहोयादा रानी अतल्याह को मार डालता है।​—2रा 11:4-16

इसराएल का राज्य

क. ई.पू. 920: अहज्याह (अहाब और इज़ेबेल का बेटा) राजा बनता है

क. ई.पू. 917: यहोराम (अहाब और इज़ेबेल का बेटा) राजा बनता है

क. ई.पू. 905: येहू इसराएल के राजा यहोराम, उसके भाइयों और उसकी माँ (इज़ेबेल) को मार डालता है। वह यहूदा के राजा अहज्याह और उसके भाइयों को भी मार डालता है।​—2रा 9:14–10:17

क. ई.पू. 904: येहू राज करने लगता है